जैसलमेर

मुख्य सचिव ने कहा- जैसलमेर का विकस सरकार की प्राथमिकता

जैसलमेर प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि जैसलमेर राजस्थान सरकार की प्राथमिकता पर है।

less than 1 minute read
Jan 05, 2025
dd

जैसलमेर प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि जैसलमेर राजस्थान सरकार की प्राथमिकता पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हैं। जैसलमेर जिले के विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। पंत जयपुर रवाना होने से पहले रविवार सुबह ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के भ्रमण पर पहुंचे थे। जिला कलक्टर प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ दुर्ग भ्रमण पर पहुंचे सुधांश पंत का अनेक लोगों ने वहां स्वागत किया। सबसे पहले वे दुर्ग के प्रसिद्ध लक्ष्मीनाथजी मंदिर में दर्शनार्थ पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान की प्रतिमा के समक्ष बैठ कर ध्यान लगाया। दुर्ग पर उनका पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, चंद्रशेखर श्रीपत, कंवराजसिंह चौहान, राजेंद्र गोपा आदि ने शॉल, साफा और पटका पहना कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में मुख्य सचिव दुर्ग के जैन मंदिरों का भ्रमण करने भी पहुंचे। उन्होंने जैन मंदिर में ऋषभ देव जी और चंद्रप्रभु जी के दर्शन किए और मंदिर की कलात्मकता को निहारा। उन्हें अनूठी प्रस्तर कला के बारे में व्याख्याता विजय बल्लाणी ने जानकारी दी। इस अवसर पर कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और जैसलमेर विकास समिति के सचिव चंद्रप्रकाश व्यास मौजूद रहे।

दुर्ग के बारे में ली जानकारी

जानकारी के अनुसार दुर्ग भ्रमण के समय साथ चल रहे जिला कलक्टर से मुख्य सचिव ने दुर्ग के संबंध में करवाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि साल 1997-98 में जैसलमेर कलक्टर के पद पर कार्यरत रहते समय सुधांश पंत का सोनार दुर्ग से विशेष लगाव रहा है। दुर्ग भ्रमण करने के बाद मुख्य सचिव एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Published on:
05 Jan 2025 09:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर