झालावाड़

अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा की मृत्यु, भतीजा घायल

झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के रूंडलाव चौराहा के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई और उसका 3 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में भर्ती कराया है।

less than 1 minute read
  • झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के रूंडलाव चौराहा के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई और उसका 3 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में भर्ती कराया है।

झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के रूंडलाव चौराहा के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई और उसका 3 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में भर्ती कराया है।

  • पुलिस ने बताया कि गांव बिरियाखेड़ी निवासी 16 वर्षीय सलीम के बड़े भाई राजकुमार को सुबह सुनेल जाना था। जिसे वह बस में बिठाने के लिए चौराहा पर आया था। आते समय उसका भतीजा दीपक भी उसके साथ आ गया। चौराहा पर पहुंचने से पहले ही बस वहां से निकल गई जिस पर सलीम ने बाइक से बस का पीछा किया और तीतरवासा गांव में बस को रुकवा कर उसके भाई को बिठा दिया। इसके बाद वह गांव लौट रहा था। इसी बीच रूंडलाव चौराहा पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सलीम और उसका भतीजा दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने उसे सड़क पर पड़ा हुआ देखा तो 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने सलीम को मृत घोषित कर दिया और उसके भतीजे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
Updated on:
23 Nov 2024 11:52 pm
Published on:
23 Nov 2024 11:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर