कन्नौज

46 आईएएस के बाद 27 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, विजय कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी कन्नौज

27 PCS officers transferred आज प्रदेश में बड़ी संख्या में तबादले किए गए। पहले 46 आईएएस अधिकारियों का फिर 27 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। प्रभावित होने वाले जिलों में अयोध्या, कन्नौज, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, बनारस, मिर्जापुर फिरोजाबाद आदि शामिल है।

2 min read
Oct 28, 2025
फोटो सोर्स- 'X' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो ग्रैब

27 PCS officers transferred उत्तर प्रदेश शासन ने 27 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बाराबंकी अरुण कुमार सिंह को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाया गया है। जबकि अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर निरंकार सिंह को अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व बाराबंकी के पद पर भेजा गया है। उप जिलाधिकारी जालौन अतुल कुमार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बागपत पंकज वर्मा को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। विनीत कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को बागपत का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी मिर्जापुर अविनाश कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर, उप जिलाधिकारी अयोध्या कौशल कुमार को अपर जिलाधिकारी अयोध्या के पद पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

UP heavy rain alert: 28 और 29 अक्टूबर को ताबड़तोड़ बारिश, इन जिलों के लिए भी चेतावनी जारी

राजकुमार द्विवेदी को अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश में 27 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ राजकुमार द्विवेदी को अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, प्रधान प्रबंधक सरकारी चीनी मिल संघ लखनऊ विवेक कुमार को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, उप जिलाधिकारी बरेली गोविंद मौर्य को प्रधान प्रबंधक सरकारी चीन मिल संघ लखनऊ, उप जिलाधिकारी बनारस अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम बनारस के पद पर भेजा गया है। जबकि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कन्नौज आशीष कुमार सिंह को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

उप जिलाधिकारी अयोध्या विकास का ट्रांसफर

जबकि उप जिला अधिकारी कन्नौज विजय कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कन्नौज के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक कन्नौज देवेंद्र सिंह अब कन्नौज में ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का कार्य देखेंगे। उप जिलाधिकारी अयोध्या विकास धर को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, उप जिलाधिकारी बनारसी श्रद्धा चौधरी को सहायक निदेशक राज्य संपत्ति निदेशालय लखनऊ,

एडीएम वित्त एवं राजस्व अंबेडकर नगर काव्य स्थानांतरण

संबंध्द राजस्व परिषद अरविंद कुमार सिंह को उपनिदेशक मंडी परिषद उत्तर प्रदेश, प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ ज्योति को अपर जिलाधिकारी प्रशासन गाजियाबाद के पद पर भेजा गया है‌। जबकि उप जिलाधिकारी शाहजहांपुर महेश कुमार कैथल को प्रधान प्रबंधक सरकारी चीनी मिल संघ लखनऊ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंबेडकर नगर सदानंद गुप्ता को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनारस, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हापुड़ ज्योत्सना बंधु को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंबेडकर नगर, उप जिलाधिकारी रामपुर मोनिका सिंह को अपर जिलाधिकारी न्यायिक हापुड़ के पद पर भेजा गया है।

नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद का स्थानांतरण

अपर जिलाधिकारी नगर अलीगढ़ अमित कुमार भट्ट को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अयोध्या, नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद किशुक श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी नगर अलीगढ़, उप जिला अधिकारी मुरादाबाद विनय पांडे को नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक फिरोजाबाद संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुरादाबाद, सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण मथुरा अरविंद कुमार द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी न्यायिक फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

Updated on:
28 Oct 2025 09:54 pm
Published on:
28 Oct 2025 08:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर