IMD latest prediction आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आसमान में कोहरे के साथ बादल का भी असर दिखाई पड़ेगा। तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। आज से मौसम में परिवर्तन आएगा।
IMD latest prediction मौसम विभाग ने आज से ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। जिसके अनुसार प्रातः काल आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवा भी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 के साथ सामान्य डिग्री से 1.5 डिग्री कम है। कन्नौज में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने के संभावना है। आगामी 9 दिसंबर सोमवार को आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा। जिसके कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) में कमी आएगी। बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 9 दिसंबर को आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे के रहने की भी जानकारी दी गई है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। धुंध के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) में कमी आएगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहेंगे। धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा।