UP rain alert, warning on October 13, cold increase, weather forecast आईएमडी ने 13 अक्टूबर के मौसम में परिवर्तन आने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार देर रात झमाझम बारिश होगी। यही स्थिति सोमवार की सुबह बनी रहेगी। हवा में ठंड रहेगी। तापमान में कमी आएगी।
UP rain alert, warning on October 13, cold increase, weather forecastआईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बीच-बीच में झमाझम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज कन्नौज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी और लोगों को ठंड का एहसास होगा। रविवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह भी इसका असर सोमवार की सुबह भी दिखाई पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।
UP rain alert, warning on October 13, cold increase, weather forecast मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।
UP rain alert, warning on October 13, cold increase, weather forecast रविवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात देर रात बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
UP rain alert, warning on October 13, cold increase, weather forecast मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह की शुरुआत बारिश से होगी। 14 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। दिन में बारिश होने का अनुमान 20 प्रतिशत है। शाम को मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन तापमान में कमी आएगी। लोगों को ठंड का एहसास होगा।