Kanpur dehat news कानपुर देहात के रहने वाले भारतीय सेना में सूबेदार जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। जिसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ शाहिद का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगे।
Kanpur dehat news कानपुर देहात के रहने वाले भारतीय सेवा में सूबेदार जम्मू कश्मीर के कोकरनाग में शहीद हो गए। जिनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ो की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। भारत माता की जय के नारे लगने लगे। बटालियन की तरफ से जवानों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर गांव के रहने वाले भारतीय सेना के सूबेदार शैलेंद्र सिंह का जम्मू कश्मीर के कोकरनाग में निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान उनके पेट में दर्द हुआ। सीने में भी दर्द शुरू हो गया। बीते 8 अक्टूबर को उल्टी होने लगी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय सेना की तरफ से सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान की मृत्यु की जानकारी घरवालों को दी गई। अचानक मिली मौत की सूचना से घर वालों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। 2012 में उन्होंने भारतीय सेना ज्वाइन किया था।
आज सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास संजय नगर अकबरपुर पहुंचा तो पत्नी प्रियंका और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। भारत माता की जय के नारे लगने लगे। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोस्तों ने शैलेंद्र सिंह चौहान की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में तेज थे। प्रवीण कुमार ने बताया कि कक्षा में हमेशा प्रथम या द्वितीय स्थान पर रहते थे। बटालियन की तरफ से आज उन्हें राजकीय सम्मान के साथ दी गई। इस मौके पर भारत माता की जय के जय के नारे लगे।