Double attack of weather, fog along with falling temperature आईएमडी ने कोहरे और गिरते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। सुबह के समय घनत्व कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
Double attack of weather, fog along with falling temperature मौसम विभाग में कोहरे और तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीती रात तापमान 8.5 डिग्री से गिरकर 4.5 डिग्री पहुंच गया। पहाड़ों पर हो रही ताजा बर्फबारी के कारण मैदानी भागों का भी मौसम बदल रहा है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 16 दिसंबर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। जिससे दृश्यता में कमी आएगी। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। रात के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंडा पड़ेगी। इसका असर कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों में भी दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। घटना कोहरा भी छाया रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।