IMD alert about Fresh western disturbance मौसम वैज्ञानिक ने पश्चिमी हिमालय पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार पश्चिमी हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी भागों पर भी असर दिखाई पड़ेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है।
IMD alert about Fresh western disturbance आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आज पश्चिमी हिमालय पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर मैदानी क्षेत्र पर भी दिखाई पड़ेगा। सुबह और शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है। इधर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कानपुर में आज का रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी 19 दिसंबर बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि विजिबिलिटी यानी दृश्यता 500 मीटर की थी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज दिन में खिली तेज धूप निकली है। जिससे लोगों को राहत मिली है। शाम को फिर कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा।
कैसा रहेगा कानपुर में 19 दिसंबर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व बहुत दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।