IMD weather and Air Quality Index आईएमडी मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ताजा जानकारी दी है। जिसके अनुसार सुबह आसमान में कोहरा छाया रहेगा। बादलों की आवाज आई भी बनी रहेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को लेकर के भी सावधान किया है।
IMD weather forecast मौसम विभाग में कोहरे को लेकर लेटेस्ट जानकारी दी है। जिसके अनुसार आसमान में हल्के से माध्यम कोहरा छाया रहेगा। जिससे तापमान में कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगी। दिन में तेज धूप भी निकलने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्म का एहसास होगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत ही खराब श्रेणी में बना है और यह आगे भी बना रहेगा। इसमें फिलहाल सुधार की गुंजाइश नहीं है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में कभी तेज धूप तो कभी बादल आने की संभावना है। 9 नवंबर शनिवार को आसमान में सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। दिन में बादलों के बीच धूप निकलेगी। सुबह और शाम लोगों को ठंड का एहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज 8 नवंबर को कानपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।