Government land had to be occupied heavily, fined 50 times the rent amountकटकड़ और पालनपुर के नौ अतिक्रमियों को तीन-तीन माह का कारावास- तहसीलदार न्यायालय ने सुनाया फैसला
हिण्डौनसिटी. सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं। प्रशासन ने अतिक्रमियों के खिलाफ अब सख्त रवैया अपनाना शुरु कर दिया है। एसडीएम अनूप सिंह के द्वारा ऊंचे का पुरा व दानालपुर में बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद तहसीलदार मनीराम खींचड ने कटकड़ और पालनपुर के नौ अतिक्रमियों को तीन-तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही लगान राशि का 50 गुणा जुर्माना आरोपित किया है। आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपए कीमत की सिवायचक एवं चारागाह भूमि पर कब्जा कर रखा था।
तहसीलदार ने बताया कि कटकड़ गांव निवासी छुट्टन लाल, खिलाड़ी लाल, भरतू, रमसी, गंजी व पुखराज ने करीब 150 एयर सिवायचक भूमि पर कब्जा कर रखे थे। कई बार कब्जा हटाने के बावजूद अतिक्रमी सरकारी भूमि की जुताई कर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी प्रकार पालनपुर निवासी समय सिंह, हरकेश व भरतलाल द्वारा गांव में करोडों रुपए की चरागाह भूमि पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए थे।
बार-बार नोटिस जारी करने के उपरांत भी आरोपी कब्जा नहीं हटा रहे थे। इस पर हल्का पटवारियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को तीन-तीन माह के कारावास व लगान राशि का 50 गुणा जुर्माना जमा कराने की सजा सुनाई है।