10 World Record Holder Girl: लोग उसे देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। करोड़ों के पहाड़े सुना देती है। हाल ही में वंशिका ने ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है।
Wonder Math Girl Vanshikha: कोई कहता है इसका दिमाग कम्प्यूटर से भी तेज है, कोई कहता है कि इसके पास जादू की छड़ी हैै या फिर कोई मैथ्स गर्ल बताता है। बात हो रही है गणित के 10 वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम करने वाली आईआईटी मद्रास की छात्रा वंशिका शर्मा की। वंशिका की गणित के सवालों को हल करने की कला कल्पना से परे है, वह पल भर में करोड़ों के गुणा-भाग कर लेती है, दोनों हाथों से एक साथ, एक समय में दो तरह के सवालों के जवाब दे देती है। लोग उसे देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। करोड़ों के पहाड़े सुना देती है। हाल ही में वंशिका ने ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है।
वंशिका ने अपना दसवां वर्ल्ड रिकॉर्ड लेफ्ट हैंड से मल्टीप्लाई और राइट हैंड से डिवाइडेशन के 20 प्रश्न को मात्र 58 सैकंड में एक साथ हल करके बनाया। गत वर्ष दिसम्बर में इसके लिए टेस्ट दिया था।
एक बार किसी पुस्तक में दो अंकों की टेबल एक मिनट में लिखने की बात पढ़ी तो वंशिका के बालमन में उत्सुकता जागी। मां ने बातों-बातों में दो अंकों की टेबल सुनाने को बोला। बालिका ने दिमाग को स्थिर रखते हुए मां के सवाल का जवाब दिया। किसी लड़की को दोनों हाथों से लिखते हुए देखा तो नई धुन सवार हो गई। पिता मनोज शर्मा व मां गायत्री बताती हैं कि बचपन से ही वंशिका धुन की पक्की है, जो करना है, करके ही रहती है।
वंशिका चिड़ावा झुंझुनूं की रहने वाली है। कोटा में रहते हुए उसने बारहवीं की पढ़ाई की, फिर कोचिंग की। अभी आईआईटी मद्रास से डाटा साइंस में स्नातक कर रही है।
वंशिका दोनों हाथों से लिख सकती है। दोनों हाथों अलग-अलग सवालों के जवाब देती है। लाखों-करोड़ों की टेबल पल भर में सुना देती है। अब तो वह दोनों हाथों से एक ही समय में गुणा-भाग कर देती है।
वंशिका मोटिवेशनल स्पीकर है। सोलन यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू गर्ल्स कॉलेज में विद्यार्थियों को गणित को सरल करने के टिप्स देकर मोटिवेट कर चुकी है। गणित की समस्याओं के समाधान को लेकर पुस्तकें लिखी हैं। बच्चों में गणित के भय को दूर करने के लिए कई सेमिनार ले चुकी है।