कोटा

Rajasthan Weather : अलसुबह कोहरा, दिन में धूप, शाम को गलन का असर

लोगों ने अलाव, हीटर का सहारा लिया। ठंडी हवा के चलते गलन का प्रभाव देर रात तक महसूस किया गया।

2 min read
Jan 04, 2025
Kota Weather

हाड़ौती अंचल में शनिवार को मौसम में बदलाव रहा। कोटा शहर में अलसुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिनभर धूप के बावजूद शाम होते-होते गलन का असर बढ़ गया। लोगों ने अलाव, हीटर का सहारा लिया। ठंडी हवा के चलते गलन का प्रभाव देर रात तक महसूस किया गया।

कोटा शहर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 26 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर पर पहुंच गई थी, लेकिन शनिवार को हल्का कोहरा होने के कारण 900 मीटर रही।

सुबह घना कोहरा, दोपहर में तीखी धूप

झालावाड़ जिले में लगातार चौथे दिन शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना रहा कि आसपास कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के चलते शहर में 20 मीटर ही दृश्यता रही। वाहन चालकों की रफ्तार कम हो गई और हैडलाइट जलानी पड़ी। इस दौरान शीतलहर होने से सर्दी ने हाड़ कंपा दिए। शहर में लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। इसके बाद सुबह करीब 10.30 बजे कोहरा छंटा और सूयदेव ने दर्शन दिए। इसके बाद दोपहर में धूप तीखी हो गई। इससे सर्दी से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 20 डिग्री रहा।

दिनभर निकली धूप, सर्दी से मिली राहत

बारां जिले में शनिवार सुबह से ही धूप खिली रही। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही सर्दी से लोगों को राहत मिली। सुबह भी कोहरे का असर ज्यादा नहीं रहा। इससे दृश्यता साफ हुई। हालांकि सुबह-शाम गलन होने से सर्दी का अहसास होता रहा। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बूंदी में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 9 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा।

Also Read
View All

अगली खबर