लखनऊ

अभी और बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के रेट, जानें कितना होगा इजाफा

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। वहीं बीते दिनों एलपीजी के डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे पहले भी कम्पनियों मे 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे। चुनाव बाद अबतक कुल 100 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं। वहीं आने वाले दिनों में एलपीजी(LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा होने जा रहा है। आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर के डॉमेस्टिक सिलेंडर पर ₹20 से 60 रुपये तक की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं।

2 min read
May 12, 2022
lpg_3.jpg

LPG gas cylinder rate: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद गैस कम्पनियों ने दो बार एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के रेज में इजाफा किया है। दोनों बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50-50 रुपये का इजाफा किया है। सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है वहीं पहले से ही पेट्रोल व डीजल की कीमतों से लोग परेशान थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी आने वाले दिनों में ओर इजाफा किया जाएगा। यह इजाफा जून माह में किया जा सकता है।

बीते दिनों बढ़ें हैं रेट

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। वहीं बीते दिनों एलपीजी के डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे पहले भी कम्पनियों मे 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे। चुनाव बाद अबतक कुल 100 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं। वहीं आने वाले दिनों में एलपीजी(LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा होने जा रहा है। आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर के डॉमेस्टिक सिलेंडर पर ₹20 से 60 रुपये तक की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। अनुमान है कि जून महीने में ₹ एलपीजी का डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर महंगा होगा।

पेट्रोल के साथ बढ़ीं कीमतें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है जिसके चलते कई अन्य चीजें भी महंगी हो गई हैं। वहीं, अब डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करने की तैयारी हो रही है। एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाली गैस कंपनियां आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर के डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमतों को बढ़ाने की योजना तैयार कर रही हैं। अनुमान है कि ₹100 से ₹131 तक डॉमेस्टिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि गैस कंपनियों की ओर से इस संदर्भ में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

12-12 रुपये कम हुईं थी कीमतें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल व डीजल की कीमतें चुनावी मुद्दा बनी थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने एक साथ डीजल व पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को समाप्त कर दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत एक साथ 12-12 रुपए कम हुई थीं। वहीं, अब जब चुनाव खत्म हो गया है तो एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं, आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

Updated on:
12 May 2022 09:23 am
Published on:
12 May 2022 09:20 am