UP Police Computer Operator Promotion: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने 1000 ऑपरेटरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है।
UP Police Computer Operator Promotion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में एक हजार कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रमोशन दिया है। इन ऑपरेटरों की भर्ती साल 2015, 2021, 2022 और 2023 में हुई थी। इन सभी को कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए से ग्रेड-बी में प्रमोट किया गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने चयनित कर्मचारियों को पदोन्नति देने की सिफारिश की थी। इसके बाद, डीजीपी मुख्यालय की तकनीकी सेवाएं शाखा ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि जिन कंप्यूटर ऑपरेटर्स को प्रमोशन मिला, उनमें से 2015 बैच का एक, साल 2021 बैच के 541, साल 2022 के चार और साल 2023 बैच के 454 कर्मी शामिल हैं। वहीं, 2021 और 2023 बैच के 9 कर्मियों का लिफाफा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 2023 बैच के 5 कर्मियों को पदोन्नति के लिए अनुपयुक्त पाया गया है। वहीं, रिक्तियां भरे जाने के फलस्वरूप वर्ष 2023 बैच के 708 कर्मी अचयनित पाए गए हैं।