मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे कॉलोनी और होटलों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण ने सड़क के किनारे कॉलोनी व होटल पर बुलडोजर चलाया गया। उच्च न्यायालय के आदेश पर यमुना एक्सप्रेस-वे के आस पास अतिक्रमण हटाया गया।

2 min read
Jul 13, 2024

विकास प्राधिकरण का बुलडोजर पूरे दिन अवैध रूप से निर्माण कर बनाए गए बड़े बड़े बहुमंजिला होटल और कालोनियों पर चला। धारा-10 के अंतर्गत उच्च न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर अवैध निर्माण को तहस नहस कर दिया गया।

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे हुआ ध्वस्तीकरण

शुक्रवार की सुबह से शाम तक उच्च न्यायालय के आदेश पर यमुना एक्सप्रेस-वे के औधोगिक क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण का बुलडोजर पूरे दिन अबैध रूप से निर्माण कर बनाए गए बड़े बड़े बहुमंजिला होटल और कालोनियों को धारा 10 के अंतर्गत उच्च न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर तहस नहस कर दिया गया। वहीं जमुनापार क्षेत्र के गांव भूतिया से लेकर एक्सप्रेस-वे तक बडे बडे सेवन फ्लोवर और शिवा मामा नाम के बहुमंजिला होटलों में ध्वस्तीकरण की कारयवाही होते देख लोग सहम गए।

एक साथ गरजे पांच बुलडोजर

अवैध तरीके से निर्माण करके बनाई गई कालोनियों पर यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के पूरे दिन पांच पांच बुलडोजर गरजते गए वहीं बहुमंजिला होटल व कालोनियों पर बुलडोजर को गरजता देख आस पास के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। लोगों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।

यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर स्थित शिवा मामा होटल में मौजूद यात्रियो में बुलडोजरों को होटल की और आते देख खलबली मच गई। प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से पहले होटल से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर डेढ घंटे तक बुलडोजर होटल पर दाहड़ता रहा।


दिन भर गरजे यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर भूतिया तक लगभग दस से बारह अबैध बहुमंजिला होटल व कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई। मौके पर जनपद के आला-अधिकारी सीओ सदर एसडीएम मांट तहसील दार मांट तहसीलदार महावन और भारी तादाद में कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Updated on:
13 Jul 2024 05:12 pm
Published on:
13 Jul 2024 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर