मऊ

Weather Update : जारी रहेगा शीतलहर का कहर, 48 घंटों तक नहीं मिलेगी राहत

वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों तक फिलहाल मौसम की मार यूं ही पड़ती रहेगी। धूप न खिलने से तापमान में कमी आयेगी और लोग सर्दी में ठिठुरते रहेंगे।

less than 1 minute read
Jan 02, 2025
कोहरा की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। बादल घिरने से धूप नहीं हो रही,जिससे तापमान में कमी आई है। हालांकि बुधवार को दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी,परंतु रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग परेशान दिखे।

जानिए क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों तक फिलहाल मौसम की मार यूं ही पड़ती रहेगी। धूप न खिलने से तापमान में कमी आयेगी और लोग सर्दी में ठिठुरते रहेंगे।
हालांकि 48 घंटे बाद तराई इलाकों को छोड़कर बाकी जगहों पर ठंड में कमी आयेगी।

जानिए मऊ जिले का हाल

मऊ जिले में आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज दिन भर बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम में सर्दी बनी रहेगी,और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आयेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर