विविध भारत

Monsoon 2020: भीषण गर्मी के बीच मानसून ने पकड़ी रफ्तार, Kerala से Delhi तक कब कहां देगा दस्तक, जानिए

-Monsoon Forecast 2020 : भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने मानसून को लेकर खुशखबरी दी है।-मौसम विभाग ( IMD Alert ) ने कहा है कि 1 जून को मानसून ( Monsoon 2020 Date ) केरल पहुंच जाएगा।-8 जून को महाराष्ट्र में दस्तक दे सकता है। मानसून से पूर्व की गतिविधियां 30 मई से शुरू होने की संभावना हैं।-30 मई से प्री मानसून ( Pre Monsoon 2020 ) की बारिश के आसार बने हुए हैं। आगामी कुछ दिनों में केरल और महाराष्ट्र में बारिश ( Rain ) का दौर शुरू हो जाएगा।

3 min read
monsoon 2020 date expected reached 1 june pre mosoon rain imd forecast
भीषण गर्मी के बीच मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जानिए कब कहां देने वाला है दस्तक?

नई दिल्ली।
Monsoon Forecast 2020 : भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने मानसून को लेकर खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ( IMD Alert ) ने कहा है कि 1 जून को मानसून ( Monsoon 2020 Date ) केरल पहुंच जाएगा। 8 जून को महाराष्ट्र में दस्तक दे सकता है। मानसून से पूर्व की गतिविधियां 30 मई से शुरू होने की संभावना हैं।

30 मई से प्री मानसून ( Pre Monsoon 2020 ) की बारिश के आसार बने हुए हैं। आगामी कुछ दिनों में केरल और महाराष्ट्र में बारिश ( Rain ) का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में गर्मी से उबल रहे भारत को राहत मिल सकेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में भयंकर लू ( Heat Wave ) का कहर जारी है। हालांकि, गुरुवार को हल्की बारिश, तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। गुरुवार को दिल्ली में तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 45 के पार चल रहा है।

महाराष्ट्र में 8 जून को देगा दस्तक
मौसम विभाग पुणे के वैज्ञानिक डॉ. अनुपम कश्यपी ने बताया कि मानसून 8 जून को महाराष्ट्र में दस्तक दे सकता है। उन्होंने बताया कि केरल तट पर मौसमी गतिविविधयां काफी अनुकूल हैं। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून केरल में 1 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने इस साल मानसून ( Monsoon Rain ) के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है। ऐसे में कोरोना ( Coronavirus ) काल के बीच मानसून ( Monsoon in India ) देश की अर्थव्यवस्था, किसानों के लिए संजीवनी बूटी काम कर सकता है।

27 जून तक दिल्ली पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानसून 23 जून से 27 जून तक दस्तक दे सकता है। वहीं, मुंबई और कोलकाता में 10 से 11 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल और महाराष्ट्र में मानसून आगमन दो दिन पहले हो रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि बाकी राज्यों में भी जल्द दस्तक दे सकता है।

इस बार पहले दस्तक देगा मानसून
skymetweather के मुताबिक, केरल से आगे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के भागों में मानसून की प्रगति को 3 से 7 दिन पीछे किया गया है। प्रगति में भले देरी की गई है लेकिन समूचे देश को पार करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत के आखिरी ठिकाने से भी आगे निकाल जाने तिथि 15 जुलाई से घटाकर 8 जुलाई कर दी गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट ( IMD Rain Alert )
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में आज शाम से तेज हवाओं और गरज के साथ धूल भरी आंधी चलेगी। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत में 30 और 31 मई को अच्छी बारिश के साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने और बादलों की तेज़ गर्जना होने की भी संभावना है।

1 जून से शुरू होता है बारिश का सीजन
भारत में 4 महीनों का बारिश का सीजन 1 जून से शुरू होता है, जिसे मानसून कहते है। मानसून सबसे पहले केरल में दस्तक देगा। इसके बाद धीर-धीरे आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत पर छाएगा। इस बार मौसम विभाग ( Weather forecast ) ने मानसून की तारीखों में बदलाव किया हैं।

Updated on:
29 May 2020 09:58 am
Published on:
29 May 2020 09:57 am
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब