मोबाइल

दीवाली सेल, इन पांच मोबाइल फोन पर मिल रही है सबसे बड़ी छूट

दीवाली सेल के तहत स्मार्टफोन्स की बेस्ट डील्स जारी है

less than 1 minute read
Oct 03, 2016
moto turbo
नई दिल्ली। आप शानदार फीचर्स के साथ जबरदस्त स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो यही मौका है। दीवाली सेल के तहत ई-कॉमर्स कंपनियों ने डिस्काउंट ऑफर्स के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन की सेल निकाली है। इस सेल में स्मार्टफोन लेना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं उस मोबाइल फोन्स के बारे में जिन पर सबसे जबरदस्त छूट मिल रही है।

लेनोवो मोटो टर्बो (64 जीबी)
फ्लिपकार्ट पर अभी यह फोन महज 13999 रूपए में मिल रहा है। इसकी मार्केट प्राइस 31,999 रूपए थी लेकिन अभी इस पर 56 फीसदी छूट दी जा रही है। इस फोन में 3 जीबी रैम, 21 एमपी का रियर कैमरा और 3900 एमएएच की बैटरी लगी है। यह 4जी स्मार्टफोन है जिसमें रिलायंस जिओ सिम लगती है।

लेनोवो मोटो जी टर्बो(16 जीबी)
इस फोन को अभी आप अमेजन वेबसाइट से मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डील के तहत इस फोन की कीमत 12,999 रूपए थी जिसे इस सेल में कम कर दिया गया है।

एपल आईफोन 6 (16 जीबी)
फ्लिपकार्ट पर एपल आईफोन6 को अभी 29,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। लॉन्च के वक्त इस आईफोन6 की कीमत 53,000 रूपए थी। अभी आप इस फोन पर बेस्ट डील पा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5
अभी आप सैमसंग के स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 6,990 रूपए में खरीद सकते हैं। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 11,000 रूपए थी लेकिन अभी इस बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

लेनोवो मोटो एक्स प्ले
फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के 32 जीबी वैरिएंट पर 4,000 रूपए का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही आप 12000 रूपए की छूट एक्सचेंज ऑफर में पा सकते हैं।
Published on:
03 Oct 2016 02:58 pm
Also Read
View All