मुरादाबाद

Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा नेता पर हमला, हालत गंभीर, बाइक टकराने को लेकर हुआ था विवाद

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा नेता पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। भाजपा नेता को नाजुक हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

less than 1 minute read
Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा नेता पर हमला..

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार में बुधवार रात भाजपा नेता संजीव चौहान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लाठी-डंडों से किया हमला

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात वह प्रकाश नगर चौराहे से घर लौट रहे थे। तभी तीन लोग आ गए। उन्होंने भाजपा नेता संजीव चौहान को घेर लिया और बुलेट रुकवाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी बुलेट भी नीचे गिर गई। संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही हमलावरों को अरेस्ट किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर