मुरादाबाद

UP Rains: यूपी में बारिश बढ़ाएगी ठंड, इन जिलों में दिखेगा घना कोहरा, ठिठुरन भरी सर्दी देगी दस्तक

UP Rain Alert: नवंबर के अंत में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और संभल जिलों में ठिठुरन भरी सर्दी दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
UP Rains: यूपी में बारिश बढ़ाएगी ठंड..

UP Rain Today: यूपी के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में रात होते ही मौसम के तेवर बदल जा रहे हैं। वहीं कोहरे का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। अगले दो दिन में तापमान में गिरावट हो सकती है। तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के कारण प्रदेश में ठंडक बढ़ सकती है।

यूपी में बारिश (UP Rains) बढ़ाएगी ठंड

28 नवंबर को यूपी के कई जिलों में बारिश (UP Rains) हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना है और मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है। हांलाकि इस दौरान मौसम विभाग ने बारिश (UP Rains) की संभावना कम जताई है।

Also Read
View All

अगली खबर