मुंबई

Maharashtra: कूलर में फैला करंट… दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, मातम में बदली ईद की खुशियां!

Maharashtra Parbhani News : रमजान की खुशियों के बीच परभणी का शेख परिवार घर की दो महिलाओं के निधन से गहरे शोक में डूब गया है।

less than 1 minute read
Mar 26, 2025

महाराष्ट्र (Maharashtra Accident) के परभणी जिले (Parbhani) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। रमजान ईद के मौके पर घर की सफाई कर रहीं दो महिलाओं की करंट लगने से मौत हो गई। इससे रमजान की खुशियों के बीच पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह घटना पूर्णा तालुका के गौर गांव में हुई। बिस्मिल्लाबी शेख इस्माइल (58) और शेख ज़हुराबी शेख इसुब (52) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ईद की तैयारियों के तहत दोनों महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त थीं। इसी दौरान लोहे के कुलर में अचानक करंट फैल गया। जैसे ही उन्होंने कुलर को छुआ, तेज झटका लगा और दोनों वहीं बेसुध होकर गिर पड़ीं। यह हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद शेख परिवार में मातम छा गया है।

रमजान का पाक महीना खत्म होने को है और अगले हफ्ते देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। परभणी के गौर गांव में रहने वाला शेख परिवार के लोग भी इस त्योहार की तैयारियों में लगे हुए थे। लेकिन इसी बीच यह हादसा हुआ, जिसने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। जैसे ही इस हादसे की खबर रिश्तेदारों और ग्रामीणों को मिली, वे सांत्वना देने के लिए शेख परिवार के घर पहुंचने लगे। इस हादसे ने यह भी दिखाया कि घर में इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना कितना जरूरी है।

Updated on:
26 Mar 2025 07:58 pm
Published on:
26 Mar 2025 07:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर