राष्ट्रीय

चीन की दादागीरी, ताइवान के पास दिखे 4 फाइटर जेट्स और 6 नौसैनिक जहाज

चीन ताइवान को जबरन अपने में मिलाने की कोशिश कर रहा है। कई बार सीमा का उल्लंघन कर चुका है। एकबार फिर ताइवान के इलाके में 4 चीनी फाइटर जेट्स और नौसैनिक जहाज देखे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
May 24, 2026
चीनी फाइटर जेट (X)

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रविवार सुबह 6 बजे उसने अपने समुद्री क्षेत्र में 4 चीनी फाइटर जेट्स देखे। इसके साथ ही, 6 चीनी नौसैनिक जहाजों ने भी अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन किया। ताइवान ने कहा कि 4 फाइटर जेट्स में से तीन ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश किया। ताइवान ने कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और विरोधी को जवाब दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास तेजी से बढ़ा रहा चीन, जबरन कब्जे की भनक लगते ही आगे आया अमेरिका

शनिवार को 16 चीनी फाइटर जेट्स ताइवान की सीमा में घुसे

इससे पहले शनिवार को, ताइवान के सैन्य विमानों की 16 उड़ानों और आठ नौसैनिक जहाजों का पता चला था। इन 16 उड़ानों में से 13 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के ADIZ में प्रवेश किया।

तब ताइवान ने कहा था कि हमारे इलाके के आस-पास PLA विमानों की 16 उड़ानों और PLAN के 8 जहाजों की मौजूदगी का पता चला। 16 में से 13 उड़ानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के ADIZ में प्रवेश किया। ROC सशस्त्र बलों ने स्थिति पर नजर रखी है और जवाब दिया है।

क्या बोले ताइवान के मंत्री

ताइवान के मंत्री चिउ चुई-चेंग ने साफ कहा है कि चीन ताइवान की आजादी मिटाकर उसे जबरन अपने में मिलाना चाहता है। बीजिंग की बढ़ती सैन्य धमकियों और चालबाजियों से पूरा इलाका अस्थिर हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चीन लगातार ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास बढ़ा रहा है। ग्रे जोन टैक्टिक्स का इस्तेमाल कर वो ताइवान पर दबाव बना रहा है। लेकिन दुनिया के सामने ताइवान को ही दोषी ठहरा रहा है। उन्होंने अमेरिकी सपोर्ट के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो का धन्यवाद किया है।

ताइवान को लेकर चीन ने ट्रंप को सुनाया था

चीन-ताइवान मुद्दे पर ट्रंप और चाइनीज़ राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच काफी विस्तार से चर्चा हुई थी। जिनपिंग ने इस दौरान ट्रंप को साफ तौर पर बता दिया था कि इस मामले में असहमति से चीन और अमेरिका के संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही जिनपिंग ने ट्रंप को इस मामले में दखल न देने के लिए भी कहा था।

ये भी पढ़ें

शी जिनपिंग की सीधी चेतावनी के बाद बैकफुट पर ट्रंप ? व्हाइट हाउस की नई रिपोर्ट में ताइवान का नाम क्यों नहीं
Published on:
24 May 2026 09:44 am
Also Read
View All