Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। रविवार शाम 5.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब श्रेणी' में रहा और स्थिति और खराब होने की आशंका है। इसलिए शीतलहर के साथ-साथ शहर में प्रदूषण से जुड़ी समस्याएं भी जारी हैं। IMD के अनुसार पंजाब में गुरदासपुर और बठिंडा में भी रातें सर्द रहीं, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः दो डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अंबाला में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में शीतलहर जारी रहने की उम्मीद है और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है। पारा और गिरने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा।