राष्ट्रीय

Power Crisis: भीषण गर्मी से पावर ग्रिड पर भारी दबाव, देश में बिजली की खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 270.82 गीगावाट पहुंची मांग

India Power Demand: भीषण गर्मी के चलते देश में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को बिजली खपत 270.82 गीगावाट तक पहुंच गई, जिससे पावर ग्रिड पर भारी दबाव बढ़ गया। ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों से बिजली के विवेकपूर्ण इस्तेमाल की अपील की है, जबकि कई राज्यों से बिजली कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

2 min read
May 24, 2026
India Power Demand (AI Image)

India Power Demand: शभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था पर जबरदस्त दबाव बढ़ा दिया है। उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ने से बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को देश में बिजली की मांग 270.82 गीगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच दिनों में बिजली की खपत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। हालांकि सरकार का दावा है कि मांग के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन कई राज्यों से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें

Top 5 Richest Female YouTubers: श्रुति आनंद से लेकर निशा मधुलिका तक… जानिए भारत की सबसे अमीर महिला क्रिएटर्स की कमाई

दोपहर 2 से 4 बजे के बीच सबसे ज्यादा दबाव

ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच बिजली की मांग सबसे ज्यादा दर्ज की जा रही है। इस दौरान एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य कूलिंग उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल के कारण पावर ग्रिड पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

दिन के समय सोलर पावर से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन रात में सौर ऊर्जा उपलब्ध नहीं होने के कारण बिजली प्रबंधन बड़ी चुनौती बन जाता है।

पिछले पांच दिनों में बिजली मांग का रिकॉर्ड

तारीखबिजली की मांग
18 मई257.37 गीगावाट
19 मई260.45 गीगावाट
20 मई265.44 गीगावाट
21 मई270.82 गीगावाट
22 मई267.5 गीगावाट

ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों से की अपील

बढ़ती मांग को देखते हुए ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों से बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है। मंत्रालय ने कहा है कि गैर-जरूरी बिजली उपकरणों का इस्तेमाल कम करें, ताकि पावर ग्रिड पर दबाव कम किया जा सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा लंबी और तीव्र है, जिससे आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ सकती है।

भारत की कुल बिजली उत्पादन क्षमता

31 मार्च 2026 तक भारत की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 520.5 गीगावाट पहुंच चुकी है। इसके बावजूद भीषण गर्मी के दौरान पीक डिमांड को संभालना ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

Mental Health Crisis: भारत में 123% बढ़ी एंग्जायटी, युवाओं में तेजी से गहराता मानसिक संकट, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावने आंकड़े
Published on:
24 May 2026 04:33 am
Also Read
View All
Top 5 Richest Female YouTubers: श्रुति आनंद से लेकर निशा मधुलिका तक… जानिए भारत की सबसे अमीर महिला क्रिएटर्स की कमाई

Mental Health Crisis: भारत में 123% बढ़ी एंग्जायटी, युवाओं में तेजी से गहराता मानसिक संकट, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावने आंकड़े

Marco Rubio India Visit: क्या अगले कुछ महीनों में भारत-अमेरिका के बीच होने वाली हैं बड़ी घोषणाएं? रूबियो ने दिए बड़े संकेत

चीन कोयला खदान हादसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, अब तक 90 श्रमिकों की हो चुकी है मौत

‘सरकार जनता को स्लो पॉइजन दे रही है’, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना