राष्ट्रीय

PM मोदी को दाढ़ी वाला बोलते-बोलते ममता के मंत्री ने BJP महिला नेता को बोले अपशब्द, बंगाल में मचा बवाल

West Bengal Minister: पश्चिम बंगाल में मंत्री Firhad Halim ने बीजेपी नेता Rekha Patra के लिए अपशब्द बोले है। उनके इस बयान पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल शुरू हो गया।

2 min read
Nov 07, 2024

Firhad Hakim: पश्चिम बंगाल में मंत्री फिरहाद हकीम (Firhad Halim) ने बीजेपी नेता रेखा पात्रा (Rekha Patra) के लिए अपशब्द बोले है। उनके इस बयान पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल शुरू हो गया। बीजेपी नेता रेखा पात्रा ने उनके बयान को शर्मनाक बताया है। इसके अलावा मंत्री फिरहाद हकीम ने पीएम मोदी (Narendra Modi) के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने पीएम मोदी को दाढ़ी वाला कहा है। फिरहाद हकीम ने कहा कि यहां पर एक दाढ़ी वाला कोई चुनाव से पहले आया था। याद है आपको? क्या नाम है उनका? आप लोग बोलिए क्या नाम है? उनका नाम है नरेंद्र मोदी। यहां पर आकर रो रहे थे। मेरी संदेशखाली की माता-बहनों के नाम पर रो रहे थे।

बीजेपी नेता को लेकर बोले अपशब्द

मंत्री फिरहाद हकीम ने आगे कहा कि उन्होंने संदेशखाली से अपना प्रत्याशी भी दे दिया। कहां है वो प्रत्याशी? हाजी नुरूल के खिलाफ लड़ी थीं। हार गईं, हेरो माल (हारी हुई माल)। चुनाव में हार गई। बीजेपी चुनाव हार जाती है। बीजेपी केवल केस समझती है। जनता के साथ खड़ा होना उन्हें नहीं आता है। 

रेखा पात्रा ने की निंदा

मंत्री फिरहाद हकीम के बयान की रेखा पात्रा ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि फिरहाद हकीम ने पीएम और मुझ पर हमला किया है। यह शर्मनाक है। उन्होंने मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया है जो कि शर्मनाक है। यह सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि संदेशखाली की उन महिलाओं पर भी हमला है, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। मैं इसकी निंदा करता हूं। 

शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपमानजनक

मंत्री फिरहाद हकीम के इस बयान को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि रेखा पात्रा सिर्फ एक महिला नहीं हैं बल्कि वह एससी पाउंड्रा-क्षत्रिय समुदाय से भी आती है। यह उनके और उनके पूरे समुदाय के लिए अपमानजक है। 

मंत्री के बयान पर भड़कीं अग्निमित्रा पॉल

मंत्री फिरहाद हकीम के बयान को लेकर बीजेपी नेता अग्रिमित्रा पॉल ने कहा कि फिरहाद हकीम ने रेखा पात्रा को माल कहा है। यह पहली बार नहीं है जब TMC के मंत्री, सांसद और विधायकों ने महिला का अपमान किया है। यह उनकी नीति है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से महिला पर अत्याचार हो रहे हैं। आज मर्डर हो रहे हैं। 5 से लेकर 70 साल तक की महिलाओं के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। इसके बाद भी महिला मुख्यमंत्री का कोई बयान सामने नहीं आता है।

Published on:
07 Nov 2024 02:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर