Mahila Samman Yojana: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना पर घमासान मचा है। इस मामले में जहां भाजपा और कांग्रेस के सुर एक हो गए हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता परवेश वर्मा पर रुपये बांटकर वोट खरीदने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी।
Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसके चलते दिल्ली में चुनावी माहौल पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसी बीच महिला सम्मान योजना को लेकर की गई अरविंद केजरीवाल की घोषणा पर घमासान मच गया। यह घमासान तब ज्यादा तेज हो गया। जब दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ऐसी किसी भी योजना के अमल में होने से इनकार कर दिया। इसका बाकायदा अखबारों में विज्ञापन दिया गया। इससे अरविंद केजरीवाल की महिला सम्मान और संजीवनी योजना विवादों के घेरे में आ गई। इसके बाद इस मामले पर भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई।
दूसरी ओर दिल्ली की सीएम आतिशी ने अखबारों में विज्ञापन देने वाले विभागों को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही भाजपा नेता परवेश वर्मा पर रुपये बांटकर वोट खरीदने का आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। दिल्ली के चुनावी समर में मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, लेकिन अरविंद केजरीवाल की योजनाओं पर हुए विवाद के बाद कांग्रेस भी इसमें कूद गई। बुधवार देर शाम यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने संसद मार्ग थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, महिला सम्मान योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट से पास करवाकर योजना को अधिसूचित करने की जानकारी दी थी। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने नोटिस देकर इस योजना के अधिसूचित होने से इनकार कर दिया। साथ ही लोगों से किसी के बहकावे में न आने की अपील कर दी। ऐसा ही संजीवनी योजना को लेकर भी हुआ।
इसके बाद दिल्ली में इन योजनाओं को लेकर सियासत में वार-पलटवार का खेल शुरू हो गया। महिला सम्मान योजना को लेकर जहां भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। वहीं भाजपा नेता परवेश वर्मा पर रुपये बांटकर वोट खरीदने का आरोप अरविंद केजरीवाल की पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है। इसी बीच इन दोनों पार्टियों की जंग में कांग्रेस भी कूद गई। बुधवार देर शाम संसद मार्ग थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज करवा दी।
विवादों के घेरे में चल रही महिला सम्मान योजना को अरविंद केजरीवाल ने सही ठहराया है। सूत्रों की मानें तो इसके तहत आम आदमी पार्टी ने तीन दिन में 22 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन भी किए हैं। हालांकि 25 दिसंबर को जारी किए गए नोटिस में दिल्ली सरकार के दो विभागों ने इन योजनाओं की जानकारी से इनकार किया है। दोनों ही विभागों (महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग) ने अपने-अपने नोटिस में कहा है कि अभी तक दिल्ली में ऐसी किसी योजना को अधिसूचित नहीं किया गया है। इसपर भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कह रही है कि अरविंद केजरीवाल को वोट देने पर ही योजना का पैसा मिलेगा।
दिल्ली में चुनावी समर के बीच भाजपा और कांग्रेस के सुर एक हो गए हैं। एक ओर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा "आतिशी जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि हर महीने महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे। केजरीवाल ने भी कहा कि महिला सम्मान योजना कैबिनेट में पास हो गई है, लेकिन विभागों के नोटिस से साफ हो गया कि ऐसी कोई स्कीम पास ही नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की डिटेल ले रहे हैं। इससे बड़ा झूठ और फ्रॉड क्या ही हो सकता है। अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी अगर जनता को धोखा दे रही हैं तो इनपर केस होना चाहिए। LG साहब इस इश्तेहार के माध्यम से इस स्कीम पर रोक लगा सकते हैं।"
दूसरी ओर इसी मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पर जाकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दे दी। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जनता के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी करने का आरोप लगाया।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा "हम आज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन आए हैं। वह कह रहे हैं कि वह महिलाओं को 2100 रुपये देंगे। जब दिल्ली सरकार का महिला एवं बाल कल्याण विभाग कह रहा है कि हमारे पास ऐसी कोई योजना नहीं है। जब आपके अधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहे हैं तो फिर आप दिल्ली की जनता को, दिल्ली की महिलाओं को झूठे सपने क्यों दिखा रहे हैं।"
महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर दिल्ली में मचे घमासान के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता परवेश वर्मा पर रुपये बांटकर वोट खरीदने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। दिल्ली की सीएम ने परवेश वर्मा को गिरफ्तार करने की मांग कर दी। सूत्रों की मानें तो भाजपा नेता परवेश वर्मा के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा के एक शख्स ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया गया है कि चुनावी समर के बीच उन्होंने महिलाओं को रुपये बांटे हैं। इसपर भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि इस मामले में भाजपा नेता परवेश वर्मा का कहना है कि महिलाओं की मदद के लिए उनकी सांस्था ने पैसे दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह और उनकी संस्था आगे भी महिलाओं को मदद करती रहेगी।