समाचार

Ratan Tata : महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब रतन टाटा के नाम से जाना जाएगा यह प्रसिद्द विश्वविद्यालय

Ratan Tata : महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की बात करें तो इस विश्वविद्यालय में छात्रों को रोजगार के लिए Skill Development का कोर्स ...

2 min read

Ratan Tata : 09 अक्टूबर 2024 को TATA ग्रुप के चेयरमैन Ratan Tata का निधन हो गया था। उनकी उम्र 86 वर्ष थी। रतन टाटा के मौत के बाद देश-दुनिया से उनकी श्रद्धांजलि दी जा रही है। रतन टाटा की मौत के बाद उनके भाई Noel Tata ने कार्यभार संभाला है। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र सरकार का नाम भी जुड़ गया है। महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदल कर पद्म विभूषण रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय कर दिया है।

Ratan Tata : Skill Development का होता है कोर्स


महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की बात करें तो इस विश्वविद्यालय में छात्रों को रोजगार के लिए Skill Development का कोर्स कराया जाता है। यह विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के पनवेल में स्थित है। यह विश्वविद्यालय 17 एकड़ में फैला हुआ है। इस यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और आईटी सहित अन्य सेक्टरों में रोजगार के लिए Skill Development का कोर्स कराने के साथ-साथ ट्रेनिंग भी दी जाती है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना साल 2017 में की गई थी।

Ratan Tata : पद्म विभूषण से भी सम्मानित किए जा चुके हैं रतन टाटा


रतन टाटा के Tata समूह खड़ा करने के सफर की बात की जाए तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की थी। जिसके बाद रतन टाटा कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। Ratan Tata 1961-62 में टाटा ग्रुप जुड़े थे। रतन टाटा को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चूका है। रतन टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) समेत देश के कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर उनको सम्मान दिया था। रतन टाटा अपने पीछे व्यापार का एक बहुत बड़ा सम्राज्य छोड़ कर गए हैं। रतन टाटा के Net Worth की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 3,800 करोड़ रुपये थी।

Updated on:
27 Oct 2024 03:14 pm
Published on:
14 Oct 2024 04:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर