नोएडा

Rain alert: यूपी में मौसम का ट्रिपल अटैक कड़ाके की ठंड और कोहरा के बीच बारिश का अलर्ट, IMD latest update

Rain alert: यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरा के बीच मौसम विभाग ने 2 दिन यूपी के इन संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते करीब 5 दिनों से कड़ाके की ठंड और कोहरा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह में औसत से अधिक बारिश हो सकती है।

2 min read
Jan 06, 2025
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

Rain alert: यूपी में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। ठंड और कोहरा में लगातार इजाफा हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में भी 11 बजे तक कोहरा अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र के जिलों में 5 दिन हो गए सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इसी बीच मौसम विभाग में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पश्चिमी यूपी में यूपी के मेरठ, नोएडा, बुलंदशहर, सहारनपुर जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड और कोहरा से कोई राहत के आसार नहीं है। रविवार को इटावा सबसे ठंडा शहर रहा।

Rain alert: मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी को यानी आज पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ सहारनपुर शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से पूर्वी यूपी में राहत के कोई आसर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की ट्रक लाइन अरब सागर से दक्षिण की तरफ गुजर रही है। इस वजह से वहां से आने वाली बर्फीली हवाएं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। सामान्य की तुलना में अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के कारण गांव से लेकर शहर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान की बात करें तो आगरा में न्यूनतम तापमान रविवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह अलीगढ़ में 6.6 अयोध्या में 5.0 आजमगढ़ में 6.5 बहराइच में 7.4 बलिया और बाराबंकी में 7.0, सहित 20 जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

Up Aaj ka mausam 6 January 2025 इन जिलों में भीषण कोहरा का अलर्ट

भीषण कोहरा के कारण पूर्वी यूपी के बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच,मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा
के कुछ स्थानों पर कोहरा का व्यापक असर रहा। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर तक रही। सोमवार 6 जनवरी को भी कोहरा से कोई राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक मौसम के ऐसे रहने की संभावना जताई है।

Also Read
View All

अगली खबर