ओपिनियन

आपकी बात, क्या अग्निवीर योजना में परिवर्तन करना  जरूरी है?

पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं

2 min read
Jul 08, 2024

स्थाई सैनिकों और अग्निवीरों के बीच भेदभाव
अग्निवीर योजना में परिवर्तन लाना जरूरी है। अग्निवीर योजना से सेना में भर्ती की चाह रखने वाले युवाओं का मनोबल टूटा है। स्थाई सैनिकों और अग्निवीरों के बीच में होने वाले भेदभाव से युवा असहज महसूस हो रहे हैं। अग्निवीर योजना में परिवर्तन अनिवार्य है।
—डॉ. कुमेर सिंह गुर्जर, गुढ़ाचंद्रजी
.............

जरूरी है परिवर्तन
अग्निवीर योजना  बहुत बढ़िया योजना है। इस योजना में थोड़े से परिवर्तन की जरूरत है। सबसे मुख्य तो उम्र सीमा को थोड़ा बढ़ाया जाए। साथ ही भर्ती में  भी ज्यादा लोगों को लिया जाए  जिससे   युवाओं  को रोजगार के ज्यादा अवसर मिलें और बेरोजगारी की समस्या में भी कमी आए।                           —निर्मला देवी वशिष्ठ, राजगढ़,  अलवर
....

बंद की जाए यह योजना
अग्निवीर योजना देश के मूलभूत सटीक नारे "जय जवान" को सार्थक नहीं करती। अतः इसको बंद करना ही उत्तम है। असंतुष्ट फौजी सरहदों पर समर्पण की भावना से दुश्मनों से मुकाबला नहीं कर सकता। भारतीय सेना की किसी भी दृष्टिकोण से शक्ति कम करना अनुचित है। रोजगार देना और रोजगार देने का नाम करना दोनों में जमीन आसमान का अंतर है।
—मुकेश भटनागर, भिलाई, छत्तीसगढ़
......

सही कदम
अग्निवीर व्यवस्था देश के लिए बहुत आवश्यक है। इजरायल में हर नागरिक को पांच साल तक सेना में नौकरी करना आवश्यक है और इसी वजह से वह देश शत्रुओं से घिरा के होने बावजूद एकजुट व अडिग खड़ा है। इसीलिए अग्निवीर स्कीम बहुत सही कदम है।
—सोनिया शेखावत, जयपुर
.....

कुछ बदलाव की दरकार
अग्निवीर योजना में चार वर्ष सेना में रखने के प्रावधान को कुछ वर्ष बढ़ा दिया जाना चाहिए, साथ ही अभी चार वर्ष रखने के बाद केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही आगे सेवा में रखा जाने का प्रावधान है। इसका प्रतिशत भी बढ़ाना चाहिए, साथ ही अग्निवीरों को भी वे सब सुविधाएं मिलनी चाहिए जो भारतीय सेना में किसी सैनिक को मिल रही है।
— संजय डागा, हातोद, मध्यप्रदेश
..........

सभी विभागों में लागू हो ऐसी योजना
अग्निवीर योजना में परिवर्तन नहीं करना चाहिए। सरकार की सभी विभागों में इस तरफ की योजना चालू करना चाहिए, क्योंकि इसमें बारोजगारों की संख्या कम हो जाएगी।
—सोमकुमर नायर, तिरला, धार, मध्यप्रदेश
.....

जरूरी है बदलाव
अग्निवीर योजना में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। यह नौकरी आम नौकरी से अलग है। यह देश की सुरक्षा से सम्बंधित है।  युवा वतन पर मर—मिटने की सौगंध खा कर यह नौकरी करता है। जब वह देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दे तो उसे शहीद का दर्जा दिया जाए। दूसरा उनके सेवाकाल को 4 वर्ष से बढ़ा कर 10 वर्ष किया जाना चाहिए।  
—शंकर गिरि, रावतसर, हनुमानगढ़
.......

स्थाई सैनिकों जैसी सुविधाएं मिलें
अग्निवीर भी देश की खातिर अपने प्राण गंवाता है, हर पल देश सेवा के लिए तत्पर रहता है। अग्निवीर को भी स्थाई सैनिकों के समकक्ष सुविधाएं मिलनी चाहिए। अग्निवीर का सेवाकाल कम से कम 10 वर्ष होना चाहिए। अग्निवीर को ऐसी सुविधाएं दी जानी चाहिए जिससे उकसा वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी सुरक्षित नज़र आए। अग्निवीर होने पर उसे गर्व महसूस होगा।  
—आजाद पूरण सिंह राजावत ,जयपुर 

Published on:
08 Jul 2024 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर