रायगढ़

CG Suicide Case: युवक ने जहर सेवन कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

CG Suicide Case: रायगढ़ शहर के युवक ने पत्थलगांव के लॉज में किटनाशक का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान मेकाहारा में उसकी मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Jan 05, 2025
सोते समय ही भाई को सुलाया मौत की नींद, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, जानें पूरा मामला...

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के युवक ने पत्थलगांव के लॉज में किटनाशक का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान मेकाहारा में उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतरारोड स्थित सोनियानगर निवासी दीपक सिंह भाटिया पिता स्व. भंवर सिंह भाटिया (40 वर्ष) टाइल्स चमकाने वाला केमिकल का मार्केटिंग करता था।

CG Suicide Case: किटनाशक का सेवन कर की आत्महत्या

इससे वह हर हमेशा शहर के बाहर ही रहता था। करीब 10 दिन पहले वह जशपुर जिला गया था। दिनभर मार्केटिंग के बाद पत्थलगांव स्थित मिलन लॉज में आकर रुकता था। करीब पांच-छह दिन से मिलन लाज में ही रह रहा था। इस दौरान अज्ञात कारण से उसने विगत 29 दिसंबर को लॉज में ही जहर सेवन कर लिया था। जब लॉज के कर्मचारियों ने देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

इसके बाद उसे उपचार के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक दिन उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। 30 दिसंबर को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था। 2 जनवरी की शाम उसकी मौत हो गई।

Published on:
05 Jan 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर