CG News: रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। रोज हो रही हत्यायों से पूरी राजधानी में भय का माहौल है।
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है। रोज हो रही हत्यायों से पूरी राजधानी में भय का माहौल है।
रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जहां भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो। अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे हैं।
पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। साय सरकार निकमी और लाचार बन गई है। मुख्यमंत्री से सरकार नहीं संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा है।