सागर

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन और रात का पारा लुढक़ा

सागर. शहर में मंगलवार को दिनभर बर्फीली हवाएं चलीं। हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं हुआ। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Jan 08, 2025
mosam_2b1551

सागर. शहर में मंगलवार को दिनभर बर्फीली हवाएं चलीं। हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं हुआ। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से 2 डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा। सर्द हवाएं चलने से दिन और रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवाओं की रफ्तार तेज होगी और सर्दी का असर और बढ़ेगा।

Published on:
08 Jan 2025 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर