सागर

धूमधाम से मनाया गहोई दिवस, नव निर्वाचित महिला मंडल का हुआ सम्मान

आयोजन की शुरुआत में गणेश वंदना रूबी ददरया, शिल्पी चौदा और मास्टर अनंत ददरया ने प्रस्तुत की।

less than 1 minute read
Jan 22, 2025
sagar

गहोई समाज ने बाईसा मुहाल उत्सव भवन में गहोई दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें संचालक मंडल के संरक्षक नर्मदाप्रसाद ददरया, अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने, पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज डेंगरे, वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता सचिव वीरेंद्र सुहाने, उपाध्यक्ष आनंद कठल, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष सुधा रूसिया एवं नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि खरया अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। गहोई समाज अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि हमने समाज की स्मारिका का प्रकाशन एवं मैथिली शरण गुप्त की जयंती जैसे आयोजनों को गौरवपूर्ण तरीके से मनाया। समाज हित में हमने वर्षों से लंबित कार्य को पूर्ण किया। आयोजन की शुरुआत में गणेश वंदना रूबी ददरया, शिल्पी चौदा और मास्टर अनंत ददरया ने प्रस्तुत की। आयोजन के समापन सुधा रूसिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि खरया का शाल श्रीफल व पुष्पहार से सम्मान किया। एवं महिला मंडल की नई कमेटी की घोषणा की गई। संचालन ओम प्रकाश रूसिया ने किया। आभार मंत्री वीरेंद्र झुड़ेले ने माना।

Published on:
22 Jan 2025 05:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर