सागर

रोज गिर रहा रात का 1 डिग्री के तापमान, सुबह-शाम परेशान करने लगी ठंड

शहर में अब अलसुबह और शाम के बाद गुलाबी ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी हिस्सों से गुजरने से इन दिनों वहां बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लग गई है।

less than 1 minute read
Nov 19, 2024
mosam_9e9f89

सागर. शहर में अब अलसुबह और शाम के बाद गुलाबी ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी हिस्सों से गुजरने से इन दिनों वहां बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लग गई है। पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में रोजाना 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। अब भी दिन में तेज धूप के असर से गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में हवाओं का रुख उत्तरी-पूर्वी होने से सर्द हवाएं चलेंगी और सर्दी का असर होना शुरू हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले दिनों पारे की चाल

तारीख अधिकतम न्यूनतम

14 नवंबर 31.0 18.0

15 नवंबर 30.4 17.5

16 नवंबर 30.2 16.0

17 नवंबर 30.4 16.9

18 नवंबर 30.2 15.9

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Published on:
19 Nov 2024 09:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर