सागर

स्थापना दिवस पर होगा पंचांग का नि:शुल्क वितरण

संत पुजारी संघ की बैठक सागर. संत पुजारी संघ की बैठक देव वृंदावन बाग मठ में हुई। बैठक की अध्यक्षता महंत नरहरी दास ने की। इस बैठक में पंचांग वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस कार्यक्रम में पंचांग वितरण के अलावा 16 संस्कारों पर परिचर्चा एवं शहर के प्रमुख पत्रकारों का सम्मान भी […]

less than 1 minute read
Jan 03, 2025
संत पुजारी संघ के स्थापना दिवस पर होगा पंचांग का नि:शुल्क वितरण

संत पुजारी संघ की बैठक

सागर. संत पुजारी संघ की बैठक देव वृंदावन बाग मठ में हुई। बैठक की अध्यक्षता महंत नरहरी दास ने की। इस बैठक में पंचांग वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस कार्यक्रम में पंचांग वितरण के अलावा 16 संस्कारों पर परिचर्चा एवं शहर के प्रमुख पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ में डॉक्टर श्याम मनोहर चतुर्वेदी द्वारा जिन लोगों ने सोशल मीडिया में अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है उनका भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में संत पुजारी संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्थान के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में गरीब ब्राह्मणों व उनके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अनेक प्रस्ताव पारित किए गए है। इस मौके पर महंत नर हरिदास , कैलेंडर के निर्माण कर्ता डॉ. श्याम मनोहर चतुर्वेदी, पं. शेखर तिवारी, लेखराज दुबे, राम तिवारी, चंद्रभान तिवारी, दिनेश चंद्र मिश्रा, घनश्याम तिवारी एवं अनेक साधु संतों सहित अनेक विद्वान उपस्थित थे।

Published on:
03 Jan 2025 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर