सहारनपुर

UP Crime : लड़की भगाने का आरोपी 22 साल बाद गिरफ्तार

UP Crime : 22 साल पहले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अपहरण की घटना हुई थी। उसी घटना का आरोपी अब गिरफ्तार हुआ है।

less than 1 minute read
पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में

UP Crime : सहारनपुर की गागलहेड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को 22 साल बाद गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अपना नाम बदलकर किसी अन्य स्थान पर रहा था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा था। अब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपना नाम छिपाकर रह रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात सागर जैन के अनुसार 22 साल पहले गागलहेड़ी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस रिपोर्ट में एक लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशे देती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इस घटना को धीरे-धीरे 22 साल बीत गए। पुलिस को लगने लगा था कि आरोपी नहीं मिलेगा। कई बार ये भी अंदेशा जताया गया कि आरोपी मर गया है लेकिन पुलिस इसकी तलाश करती रही। अब पुलिस को पता चला कि आरोपी अपना नाम बदलकर दूसरे राज्य में रह रहा है। पुलिस ने इसी मुखबिरी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read
View All

अगली खबर