सिवनी

Railway: ट्रेनों के रफ्तार हुई धीमे, देरी से आई पातालकोट एक्सप्रेस

नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित, यात्री हुए परेशान

2 min read
Nov 28, 2024
ट्रेन में सवार होने के लिए रेलवे ट्रैक पर खड़े यात्री

सिवनी. ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर से सिवनी लगभग 4 घंटे की देरी से सुबह 10.44 बजे पहुंची। जबकि इस ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 7.15 बजे है। पातालकोट एक्सप्रेस(14623) सिवनी से फिरोजपुर के लिए सुबह 7.45 की जगह लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से सुबह 11.15 बजे रवाना हुई। ट्रेन के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर से रवाना होने के बाद निर्धारित समय पर चल रही थी, लेकिन रोहतक स्टेशन के बाद लेट होती गई। यह ट्रेन बहादुरगढ़ आधा घंटे की देरी से सुबह 10.30 बजे पहुंची। इसके पश्चात मथुरा स्टेशन पर निर्धारित समय दोपहर 1.35 बजे की जगह 40 मिनट की देरी से दोपहर 2.10 बजे और ललितपूर स्टेशन पर डेढ़ घंटे की देरी से राम 8.38 बजे पहुंची। भोपाल स्टेशन पर रात 10.15 बजे की जगह रात 11.46 बजे पहुंची। हालांकि इसके बाद ट्रेन लेट होती गई और बैतूल रात 2.15 की जगह सुबह 6.40 बजे पहुंची।

ट्रेन के देरी से चलने से कई परेशानी
पातालकोट एक्सप्रेस में पेन्ट्री कार नहीं है। ऐसे में ट्रेन में बैठे बुजुर्ग और महिलाएं परेशान होती हैं। उनका कहना है कि किसी सामान को लेने के लिए स्टेशन पर उतरना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन छूटने का डर रहता है। ट्रेन के देरी से इसके अलावा इस समय ट्रेन का रनिंग स्टेटस भी पता नहीं चल पा रहा है। स्टे्रशन पर भी यात्रियों को सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में आए दिन यात्री और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं।

नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित
नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस बुधवार को भी लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर 3.25 बजे नागपुर से सिवनी पहुंची। ऐसे में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन मंगलवार को लगभग साढ़े सात घंटे की देरी से नागपुर से सिवनी पहुंची थी।

Published on:
28 Nov 2024 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर