सुकमा

CG Naxal Attack: नक्सलियों की कायराना करतूत, कैंप में ड्यूटी कर रहे जवानों पर दागे बीजीएल, दो घायल

CG Naxal Attack: नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे साथ ही फायरिंग भी की। इसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों का उपचार कैंप में ही किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Dec 25, 2024

CG Naxal Attack: सुकमा जिले के गोमगुड़ा में सुरक्षा बल का नया कैंप स्थापित हुआ है। इसी कैंप की सुरक्षा में तैनात जवानों पर सोमवार देर रात नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे साथ ही फायरिंग भी की। इसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों का उपचार कैंप में ही किया जा रहा है। दोनों की स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जवान कैंप के आउटर कार्डन ड्यूटी पर तैनात थे तभी उनपर हमला किया गया। दरअसल हाल ही में नक्सलियों के गढ़ गोमगुड़ा में सुरक्षबालों का संयुक्त कैंप स्थापित किया गया है। जवान इस इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन पर निकल रहे हैं। सोमवार की रात जवान कैंप के बाहर आउटर कार्डन ड्यूटी पर तैनात थे।

इसी दौरान जंगल की तरफ से नक्सलियों ने जवानों पर एकाएक बीजीएल से हमला कर दिया। हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों और बीजीएल का जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि गोमगुड़ा कैंप खुलने के बाद से जवान लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं 2 दिन पहले जवानों ने इलाके में नक्सलियों का शहीदी स्मारक भी ध्वस्त किया था। कहा जा रहा है कि इसी के जवाब में नक्सलियों ने हमला किया।

Published on:
25 Dec 2024 09:35 am
Also Read
View All

अगली खबर