सूरत

Surat/ सज्जू कोठारी नागपुर से गिरफ्तार

बिल्डर को दी थी जान से मारने की धमकी

less than 1 minute read
Jan 24, 2022
Surat/ सज्जू कोठारी नागपुर से गिरफ्तार

सूरत. कुख्यात अपराधी सज्जू कोठारी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से धर-दबोचा। धमकी देने के दो मामले में वह वांछित चर रहा था। सोमवार को क्राइम ब्रांच पुलिस उसे लेकर सूरत पहुंची।


पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी को रांदेर की एक जमीन को लेकर सज्जू कोठारी ने बिल्डर इम्तियाज बचाव से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर रांदेर थाने में सज्जू के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इससे पहले 20 दिसम्बर को भी सज्जू के खिलाफ सोहेल अहमद मन्सुर ने लेन-देन के विवाद में मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत अठवा जाने में दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद से सज्जू फरार था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर से रविवार को धर-दबोचा। गौरतलब है कि सज्जू कोठारी के खिलाफ मारपीट, रायोटिंग, जान से मारने की धमकी देने, अवैध तरीके से रुपए वसूली से लेकर पासा और गुजसीटोक के तहत मामला दर्ज हो चुके हैं।


क्राइम बांच ने जमानत रद्द करने की कोर्ट से मांग की

सज्जू कोठारी के खिलाफ 14 से अधिक मामले दर्ज है। उसके खिलाफ गुजसीटोक कानून के तहत भी कार्रवाई की गई थी। जमानत पर रिहा सज्जू केखिलाफ फिर से रांदेर और अडाजण थाने में मामल दर्ज हुए हैं। ऐसे में सोमवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोर्ट में याचिका दायर कर सज्जू कोठारी की जमानत रद्द करने की मांग की है। याचिका पर सुनवाई 28 जनवरी को होगी।


बिल्डर को दी थी जान से मारने की धमकी

Published on:
24 Jan 2022 08:50 pm
Also Read
View All