टीकमगढ़

होली को लेकर रंग और पिचकारियों से सजने लगे बाजार

घर-घर भोजन के लिए आग पहुुंचाने बनाए गए उपले

less than 1 minute read
Mar 13, 2025
घर-घर भोजन के लिए आग पहुुंचाने बनाए गए उपले

होलिका दहन और गाय के उपलों की घर-घर पहुंचाई जाएंगी आग

टीकमगढ़. होली नजदीक आते ही बाजार में रंग और पिचकारियों का बाजार सज गया है। बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं भी लगभग खत्म होने की स्थिति में है। रंग और पिचकारियों की सबसे अधिक खरीददारी सबसे अधिक बच्चों द्वारा की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हालिका दहन से घर-घर आग पहुंचाने के लिए उपलों को तैयार किया जा रहा है। जिससे परिवारजनों का भोजन तैयार किया जाएगा।


शहर में रंग गुलाल की दुकानें प्रत्येक गलियां और चौक चोराहों पर सजाई गई है। यहां से बच्चों का मौखाटा, रंग बिरंगे नकली बाल और कई प्रकार की ड्रेसों की विक्री हो रही है। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हालिका दहन की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। होली त्योहार को लेकर आमजन भी उत्साहित दिखाई दे रहे है।

घर-घर हालिका दहन स्थान से उपलों से पहुंचाई जाएंगी आग
टीला नरेनी गांव के रामसिंह यादव ने बताया गया कि घर-घर हालिका दहन की आग पहुंचाने के लिए गाय के गोबर के उपले तैयार कि ए जा रहे है। इसी से होली त्योहार पर परिवार जनो के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। होली का त्योहार आगामी 14 मार्च को मनाया जाएगा। जिसको लेकर बाजार में भी अब रंग गुलाल की दुकानें सज चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों भी होली को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे है। ग्रामीण होली के रंग की परंपराओं को भी विधि विधान से करने जा रहे है।

Also Read
View All

अगली खबर