TV न्यूज

Priyanka- Ankit Marriage: प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता कर रहे शादी, इस दिन से शुरू होंगे वेडिंग फंक्शन

Priyanka- Ankit Marriage: प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता इसी साल शादी करने जा रहे हैं

2 min read
Mar 12, 2024
priyanka_ankit_wedding.jpg
प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता शादी

Priyanka- Ankit Marriage: प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रिलेशन की खबरें आती रहती हैं। कपल को सलमान खान के शो बिग बॉस में साथ लड़ते-झगड़ते और एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया था। प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता शो उड़ारियां से साथ हैं। इसी बीच प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के शादी की खबरे आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कपल इसी साल के खतम होते ही एक दूसरे से शादी करने वाले हैं।

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल माने जाते हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे को केवल फ्रेंड ही बताते हैं। लेकिन दोनों को एक साथ बिग बॉस में देखा गया था तभी से इनके रिलेशन की खबरे आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकित और प्रियंका अब अपने रिश्ते में एक स्टेप और आगे बढ़ रहे हैं।अंकित और प्रियंका इस साल शादी करने वाले हैं। कपल की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। खैर यह खबर सच है कि झूठ हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।


प्रियंका चहल को कुछ समय पहले रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। इस फोटो को एक्ट्रेस ने पोस्ट किया था। इस फोटो को देखकर फैंस कमेंट करने लगा कि अंकित ने प्रपोज कर दिया है क्या। जब अंकित से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था मैं तो हमेशा यही बोलता हूं कि हम दोनों आपको ऐसे ही अच्छे नहीं लगते? कितने खुश रहते हैं। क्या शादी-शादी?, प्रियंका ने कहा था कि प्रियअंकित फैंस और हमारे जितने भी फैंस हैं वो मेरे हाथ में रिंग देखकर बहुत खुश हैं, लेकिन उन्होंने बाद में कैप्शन पढ़ा होगा। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं यार और कुछ नहीं।


दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अंकित फिलहाल शो जूनियत में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका ने हाल ही में वेब सीरीज 10 जून की रात के पहले शेड्यूल की खत्म की है। फैंस प्रियंका की वेब सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं।

Published on:
12 Mar 2024 04:39 pm