TV न्यूज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अक्षरा-अभिमन्यु की रोमांटिक केमिस्ट्री की बीच सामने आई अभी के हॉस्पिटल वाली सच्चाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को हॉस्पिटल जाकर अभिमन्यु का छिपाया हुआ सच पता चलेगा। वह सब जानकर शॉक्ड रह जाएगी।  

2 min read
Oct 22, 2023
yeh_rishta_kya_kehlata_hai_todays_episode.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के संडे के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घरवाले अक्षरा का बहुत ख्याल रखते नजर आएंगे। अक्षरा जिद करेगी कि उसे करवाचौथ का व्रत रखना है और घरवाले उसे मना करेंगे। अभिमन्यु भी उसे समझाएगा कि बच्चे की और अपनी फिक्र करते हुए उसे यह व्रत नहीं रखनाा चाहिए। घरवालों के सामने अक्षरा ऐसा दिखावा करेगी कि वह व्रत नहीं रख रही है, जबकि उसने असल में अभिमन्यु के लिए व्रत रखा होगा।

अक्षरा-अभि की क्यूट हरकतें
अभिमन्यु भी अपनी होने वाली पत्नी के आगे दिखावा करेगा कि उसने व्रत नहीं रखा है, लेकिन उसका झूठ तब पकड़ा जाएगा जब किचन में बटलर अभिमन्यु का ब्रेकफास्ट लेकर वापस आ जाएगा। अक्षरा समझ जाएगी कि जो इंसान घड़ी देखकर नाश्ता और वर्कआउट करता है, उसके नाश्ता नहीं करने की वजह आखिर क्या हो सकती है। वह जाकर अभिमन्यु को खाना खिलाने की जिद करेगी और अभि इस शर्त पर खा लेगा कि अक्षरा भी खाएगी। दोनों एक निवाला सैंडविच का खाएंगे और बाहर जाकर थूक देंगे।

अक्षरा-अभि से परेशान हुई मंजरी
उधर बिरला हाउस में मंजरी मन ही मन कुढ़ती और परेशान होती नजर आएंगी। उसे समझ में नहीं आएगा कि आखिर कैसे वह अपने बेटे अभिमन्यु की शादी रोके। उसके दिमाग में यह बात फंस गई है कि शादी के बाद अक्षरा उसके बेटे का ख्याल नहीं रख पाएगी और अपने बच्चे की वजह से अपने गुजर चुके पति की यादों में खोई रहेगी। इधर अक्षरा को वो फाइल मिल जाएगी जिससे जुड़े काम के सिलसिले में अभिमन्यु घर से निकला है। वह इस फाइल को लेकर बिरला हॉस्पिटल जाएगी ताकि अभि को यह फाइल दे सके।

अक्षरा के सामने आया अभि का सच
यहां पर अक्षरा के सामने वो शॉकिंग सच आएगा जिसे सुनकर उसके होश उड़ जाएंगे। अक्षरा हॉस्पिटल में ताईजी और आरोही की बातें सुनेगी जिसके बाद उसे पता चलेगा कि अभिमन्यु उससे झूठ बोल रहा है और उसने अस्पताल से इस्तीफा दे दिया है। अक्षरा समझ जाएगी कि उसे परेशानी और फिक्र ना हो इस डर से अभिमन्यु उससे यह सच छिपा रहा है कि उसे हॉस्पिटल से हटा दिया गया है।

Published on:
22 Oct 2023 03:34 pm