Weather update मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में तेज धूप भी निकाल सकती है। आज बृहस्पतिवार की शाम को अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। रविवार तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
उन्नाव में आज शाम अचानक मौसम में परिवर्तन आया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। लेकिन ज्यादा देर नहीं रह सका। आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में धूप पर निकलेगी। रविवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। जानते हैं 19 जनवरी तक उन्नाव में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश नहीं होगी। लेकिन ठंडी तेज हवा चलने की संभावना है। शुक्रवार 17 जनवरी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। खिली धूप निकलेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। खिली धूप निकलेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।