Unnao Police took big action against alcohol drinkers उन्नाव में सड़क पर शराब पीना पियक्कड़ों को महंगा पड़ गया। जब 144 के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। उन्हें जेल भेज दिया है। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।
Unnao Police took big action against alcohol drinkersउत्तर प्रदेश के उन्नाव में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात 8 बजे से 2 घंटे के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 144 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी को जेल भेजा दिया गया है। इस संबंध में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने बताया कि एक दिन के लिए अभियान चलाने का आदेश मिला था। भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलायें जा सकते हैं। पकड़े गए शराबी मौरावां, सफीपुर आदि क्षेत्रों के हैं।
Unnao Police took big action against alcohol drinkers आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस सतर्क है। एसपी के निर्देश पर जिले में शराबियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। 2 घंटे के विशेष अभियान में शराब ठेकों के आसपास चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान रात 8 बजे से 10 बजे तक चलाया गया है।
Unnao Police took big action against alcohol drinkers सीओ सफीपुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिले की सभी थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 144 पियक्कड़ों को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।