राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 70 लाख की लागत से नई फार्मेसी का निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे हैंडोवर किया जाएगा। इससे अस्पताल में दावओं की कमी भी दूर होगी....
वाराणसी: राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में नए फार्मेसी का निर्माण किया जा रहा है और जल्द ही इसकी सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फार्मेसी के निर्माण से अस्पताल में दावों की उपलब्धता बढ़ जाएगी। इसके साथ ही यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी बेहतर तरीके से औषधि निर्माण की ट्रेनिंग दी जा सकेगी।
चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय एक फार्मेसी का निर्माण कर रहा है, जिसकी लागत करीब 70 लाख रुपए है। इस फार्मेसी का निर्माण 262.29 वर्ग मीटर में किया जा रहा है, जिसमें 12 कमरे हैं। इनमें कच्ची दावों के लिए अलग कमरा, बन चुकी दवाओं के लिए अलग कमरा बनाया गया है। इसके साथ ही एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक और अन्य चीजों के लिए भी कमरे बनाए गए हैं।
प्राचार्य नीलम गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही यह हैंड ओवर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल बच्चों को पढ़ाने और ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फार्मेसी के निर्माण को लेकर शासन को पत्र लिखा गया था, जिसमें तीन तल बनाने के मांग की गई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण फिलहाल ग्राउंड फ्लोर तक ही इसका निर्माण किया जा रहा है।
प्राचार्य ने बताया कि फार्मेसी के निर्माण से यहां पढ़ रहे हैं बच्चों को बेहतर चीजें सीखने को मिलेंगी। इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी जो अस्पताल के पास फार्मेसी है, उसका क्षेत्रफल काफी कम है और दवाओं की उपलब्धता भी कम रहती है। हालांकि, इसको लेकर शासन को पत्र लिखा जाता है इसके बाद दवाइयां की उपलब्धता होती हैं, लेकिन अब फार्मेसी के निर्माण से यह समस्या दूर होने की संभावना है।
अस्पताल के एसएमओ ने बताया की नई फार्मेसी का निर्माण गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रेक्टिस (GMP) रूल के हिसाब से किया जा रहा है, जिससे अस्पताल को काफी फायदा मिलेगा। दवाएं अस्पताल में पहले से अधिक रहेगी और जल्दी मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि फार्मेसी निर्माण के बाद दवाएं अस्पताल परिसर में ही बनने लगेंगी, तो निश्चित तौर पर उसकी गुणवत्ता भी बाहर से मंगाई जा रही दवाओं की अपेक्षा बेहतर होगी।