Gold Price on 7 December: सोना-चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्राफा बाजार में आज की ताजा कीमत क्या है, आइए जानते हैं…
Today Gold Price: शादियों का सीजन गहनों की खरीदारी के लिए खास माना जाता है। लोग दुल्हन-दूल्हे से लेकर रिश्तेदारों को अलग-अलग रश्मों में गहने देते हैं। ऐसे में अगर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट हो जाए तो खरीदारों के लिए किसी उपहार से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत क्या है…
उत्तर प्रदेश में चांदी के दाम में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। राजधानी लखनऊ में आज 1 किलो चांदी का दाम 92,000 रुपए है। वहीं, 6 दिसंबर और 5 दिसंबर को भी 1 किलो चांदी का दाम 92,000 रुपए था। इससे पहले यानी 4 दिसंबर को चांदी का दाम 91,000 रुपए था।
अगर आप घर बैठे 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको नए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी लेटेस्ट रेट देख सकते हैं।