विदेश

लीबिया में ढही इमारत, 7 प्रवासियों ने गंवाई जान

Libya Building Collapses: लीबिया में एक तीन मंजिला इमारत के ढहने से 7 प्रवासियों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Building collapses in Libya

लीबिया (Libya) में शुक्रवार को हादसा हो गया। इस नॉर्थ अफ्रीकी देश में एक इमारत ढह गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा लीबिया की राजधानी त्रिपोली (Tripoli) के जंजौर (Janzour) जिले में हुआ और रात के समय हुआ। जो इमारत ढही है, वो एक तीन मंजिला आवासीय इमारत थी और उसमें अफ्रीकी प्रवासी लोग रहते थे। अचानक से ही यह आवासीय इमारत ढह गई और कुछ देर में ही मलबे में तब्दील हो गई।

7 प्रवासियों की मौत

लीबिया की राजधानी त्रिपोली के जंजौर जिले में इस आवासीय इमारत के ढहने से 7 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने इस बारे में जानकारी दी। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कई लोग घायल

आवासीय इमारत के ढहने के इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

इस मामले की मामले की जांच शुरू हो गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इमारत किस वजह से ढही। हालांकि अभी तक इस हादसे के कारण का पता नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम ब्लास्ट, अब तक 21 लोगों की मौत

Also Read
View All

अगली खबर