scriptशिवालयों में गूंजे जयकारें | In Shiwalyon Gunje Jaykaren | Patrika News

शिवालयों में गूंजे जयकारें

locationअमृतसरPublished: Jul 21, 2016 06:07:00 pm

Submitted by:

pradeep beedawat

सावन माह का पहला दिन


 सावन महीने के पहले दिन बुधवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में सजाया गया। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से शिवालयों में मेले सा माहौल नजर आया। जिला मुख्यालय के दुधेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, नीलकंठ, आपेश्वर महादेव, सारणेश्वर धाम, आम्बेश्वर महादेव, डोडुआ के भुवनेश्वर महादेव समेत आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
गूंजे जयकारे
सरूपगंज. सावन के पहले दिन कस्बे के पीपलेश्वर महादेव, खजुरेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, वास्तानेश्वर महादेव मंदिर का सजाया गया।
माउंट आबू. सावन महीने के पहले दिन बुधवार को कस्बे के शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शिवालयों में दिन भर ओम नम: शिवाय्, सत्यम् शिवम् सुंदरम् के जयकारे गूंजते रहे। शाम को बड़ी आरती के समय मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्राचीन अचलेश्वर महादेव, अग्नेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, धड़ाधड़ महादेव, दुलेश्वर महादेव, संतसरोवर, शंकर मठ समेत सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो