script3803 पुलिस अधिकारी कोरोना संक्रमित, 20 की गई जान, सरकार ने शुरू किया ये अभियान | 3803 police officers corona infected 20 killed in Punjab latest news | Patrika News

3803 पुलिस अधिकारी कोरोना संक्रमित, 20 की गई जान, सरकार ने शुरू किया ये अभियान

locationअमृतसरPublished: Sep 07, 2020 11:10:43 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

20 पुलिस वालों ने किया प्लाज्मा दान, एडीजी और आईजी ने कोरोना सकारात्मक पुलिस वालों को किया फोन

punjab police

punjab police

चंडीगढ़। पंजाब में अब तक कुल 3803 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 2186 (57 प्रतिशत) पूरी तरह ठीक हो गए हैं। इस समय 1597 अधिकारी और कर्मचारी पॉजिटिव हैं, जिनमें 38 राजपत्रित अधिकारी और 21 एस.एच.ओ. शामिल हैं। पुलिस मुलाजिमों के तकरीबन 32 पारिवारिक सदस्य भी कोविड पॉजिटिव हैं। 50 अन्य पुलिस मुलाजिम जो पॉजिटिव व्यक्तियों के पास के संपर्क में थे, स्व-एकांतवास अधीन हैं। एक डीएसपी समेत कुल 20 अधिकारियों और कर्मचारियों ने पिछले दिनों कोरोना वायरस की रोकथाम के दौरान फ्रंट लाइन योद्धाओं के तौर पर लड़ते हुए अपनी जान दी है।
यह भी पढ़ें

एक दिन में Corona के 1946 केस, अब तक 1862 मौतें, पढ़िए अपने जिले का हाल

मुफ्त दी गई कोविड किट

इस बीमारी से ठीक हुए 20 पुलिस वालों ने अपनी मर्जी से ब्लड प्लाज्मा दान किया है। 100 से अधिक अन्य लोगों ने भी समाज की भलाई के लिए ऐसा करने की पेशकश की है। एक लोक-कल्याण सम्बन्धी कदम के तौर पर सभी कोविड पॉजिटिव पुलिस वालों को डॉक्टरों द्वारा सिफारिश की गई स्वास्थ्य किट प्रदान की जा रही हैं, जिसमें डिजिटल थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, सेनीटाईजर, दवाएँ, विटामिन आदि शामिल हैं। इन किट की टैक्स सहित कीमत 1700 रुपए बनती है परन्तु पॉजिटिव पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यह किटें बिल्कुल मुफ्त दी गई हैं।
यह भी पढ़ें

कोरोनावायरस फैला रहे दिल्ली से सटे दो मशहूर ढाबे सील

कोविड पॉजिटिव पुलिस मुलाजिमों से संपर्क साधा

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता का कहना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारियों और सीधे संकट सम्बन्धी चिंताओं के कारण फ्रंटलाइन पुलिस फोर्स बहुत ज्यादा दबाव में है, इसके बाद भी मनोबल और उत्साह दृढ़ और ऊँचा है। पंजाब पुलिस के हर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के स्वास्थ्य की सुरक्षा उनकी निजी जिम्मेदारी है। इसी के चलते पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने 500 से अधिक कोविड पॉजिटिव पुलिस मुलाजिमों का मनोबल बढ़ाने हेतु फोन से बातचीत। यह संपर्क प्रोग्राम भविष्य में तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य में हर कोविड पॉजिटिव पुलिस कर्मचारी पुनः स्वस्थ नहीं हो जाता।
स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता के निर्देश पर यह प्रयास किया गया। सभी एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारियों की तरफ से सामूहिक संपर्क प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर पॉजिटिव अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन कॉल की गई। तंदुरुस्ती के बारे में पूछा और हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया। डॉक्टरी पृष्ठभूमि वाले कुछ सीनियर अफसरों ने उनको इलाज सम्बन्धी सुझाव और सलाह भी दी। इलाज अधीन चल रहे पुलिस मुलाजिमों ने सरकार और पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही सहायता और यत्नों पर संतोष जाताया है।

ट्रेंडिंग वीडियो