scriptअमृतसर के निकट दुर्घटना में कार सवार सात जनो की मौत | a car accident in amritsar killed 7 people | Patrika News

अमृतसर के निकट दुर्घटना में कार सवार सात जनो की मौत

locationअमृतसरPublished: Jun 18, 2018 01:31:11 pm

Submitted by:

Shailesh pandey

तीर्थ यात्रा कर लौट रहे दिल्लीवासियों की कार सोमवार सुबह अमृतसर के निकट खडे ट्क से टकरा गई

accident file photo

accident file photo

(राजेन्‍द्र सिंह जादौन की रिपोर्ट)
अमृतसर। हिमाचल प्रदेश से तीर्थ यात्रा कर लौट रहे दिल्लीवासियों
की कार सोमवार सुबह अमृतसर के निकट खडे ट्क से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार में सवार आठ में से सात जनो की मृत्यु हो गई। एक बच्‍ची घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

 

 

ढाबे के सामने खडे ट्रक से टकराई कार

 

 

पुलिस के अनुसार दुर्घटना अमृतसर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खालचियान नामक स्थान पर हुई। वहां एक ढाबे के सामने खडे ट्रक से कार टकरा गई। कार में सवार कुल आठ लोगों में से सिर्फ करीब तीन वर्षीय एक बच्चे की सांसें चलती पाई गईं। गंभीर घायल इस बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 

 

-हादसे में मरे सभी दिल्‍ली निवासी

 

 

मृतकों में ज्यादातर दिल्ली निवासी है। कार सवार हिमाचल प्रदेश
में तीर्थ यात्रा कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान दिल्ली के त्तमनगर निवासी अरविंद शर्मा, सविता शर्मा, मणि शर्मा, शेवास शर्मा के नाम से हुई है। दो मृतक सुनील व पूनम हरियाणा के झज्जर निवासी बताए गए हैंं। दुर्घटना सोमवार सुबह करीब साढे पांच बजे हुई। ढाबा मालिक का कहना था कि चालक ने ट्रक ढाबे के सामने खडा किया ही था कि तेज गति से आती कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के क्षतिग्रस्त होने से यह

मौते हुईं हैं।

 

 

 

परिजनों को किया सूचित

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचीं। खलचियान थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो